सूचना मुहैया नहीं कराने पर गुड़गांव के अधिकारी को नोटिस

गुड़गांव, 25 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त (एसआईसी) ने गुड़गांव के उप शिक्षा जिला अधिकारी (डीईओ) को सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत पूछे गए सवाल का जवाब नहीं देने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एसआईसी योगेंद्र पाल गुप्ता ने गुड़गांव के उप डीईओ परमजीत कौर को फरूखनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता सुधीर यादव की आरटीआई का जवाब नहीं देने पर नोटिस जारी किया है।

यादव ने 18 मई 2015 को दायर आरटीआई आवेदन में गुड़गांव के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के फार्म 6 (स्कूलों की फीस का विवरण) का ब्यौरा मांगा था।

यादव ने इस संबंध में पिछले साल कौर से उनके गुड़गांव के कार्यालय में मुलाकात कर उनसे अपने आरटीआई आवेदन के लंबित होने की बात कही थी।

यादव ने आईएएनएस को बताया, “मैंने इस संबंध में डीईओ मनोज कौशिक से भी सूचना मुहैया कराने के बारे में मदद मांगी थी। लेकिन, जब सभी प्रयास करने के बावजूद मुझे सूचना मुहैया नहीं कराई गई तो मैंने राज्य सूचना आयुक्त के पास 26 जून, 2015 को शिकायत भेजी और एसपीआईओ पर अधिकतम जुर्माना लगाने की मांग की। “

गुप्ता ने कौर को भेजे कारण बताओ नोटिस में उन पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही है और 5 अप्रैल 2016 को सुनवाई के लिए उनके कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

8 फरवरी, 2016 की सुनवाई में एसपीआईओ की ओर से एक क्लर्क संदीप कुमार उपस्थित हुए थे और कहा था कि 13 जनवरी 2016 को आरटीआई में मांगी गई सूचना मुहैया करा दी गई थी।

लेकिन, यादव का कहना है कि इसमें दी गई जानकारी काफी कम है और देर से मिली है। इसलिए उन्होंने एसआईसी से अधिकारी पर जुर्माना लगाने का अनुरोध किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493