परीक्षा को देखते हुए जहां परीक्षा केंद्रों के आस-पास सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू होगी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल के साथ-साथ आईटी गैजेट्स पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद सचिव ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को सचल दल गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के संबंध में शासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारण यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया जाए। परीक्षा खत्म होने तक किसी भी अभ्यर्थी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
dharmpath.com dharmpath