काबुल, 26 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में हवाई हमलों में 10 आतंकवादियों को मार गिराया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, “खुफिया जानकारी के आधार पर माजरा जिले में शुक्रवार शाम छापेमारी की गई।”
अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत पर हवाई हमले किए गए, उसमें आतंकवादी विस्फोटक बना रहे थे। इस हमले में तालिबान का आईईडी विशेषज्ञ मुल्ला खादिम मारा गया। हालांकि किसी नागरिक के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हेलमंद अफीम की खेती के लिए कुख्यात है।
अफगान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए हैं।
तालिबान ने अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
dharmpath.com dharmpath