भुवनेश्वर, 26 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा में इस साल 3700 दवा की दुकानें खोली जाएंगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
भुवनेश्वर, 26 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा में इस साल 3700 दवा की दुकानें खोली जाएंगी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने शनिवार को इसकी घोषणा की।
प्रधान ने कहा, “ओडिशा में स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए राज्य भर में 3700 दवा दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया है।”
उन्होंने यह बात तब कही जब स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भारत में रोटा वायरस के पहले टीके की लंॉचिंग कर रहे थे।
रोटा अत्यंत संक्रामक वायरस है। एक साल से कम उम्र के बच्चे इससे अधिक संक्रमण के शिकार होते हैं। बच्चों में दस्त की बीमारी का यह सबसे सामान्य कारण होता है।
अभी ओडिशा में जितनी भी बीमारियां होती हैं, उनमें 9.2 फीसदी डायरिया के मरीज होते हैं।
ओडिशा में शिशु मृत्यु दर प्रति हजार नवजात बच्चों में 51 है जबकि पांच साल से कम उम्र के प्रति हजार बच्चों में 68 है। पहले चरण में जिन तीन अन्य राज्यों आंध्र प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में रोटा वायरस का टीका मुफ्त मुहैया कराया जाना है उसकी तुलना में बच्चों की यह मृत्यु दर बहुत ज्यादा है।
dharmpath.com dharmpath