इम्फाल, 26 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर में रविवार तक चलने वाले पांच दिवसीय होली उत्सव के दौरान अब तक दो लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें से 20 लोगों की हालत गंभीर है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों में 100 से अधिक घायलों को भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में कम से कम 20 व्यक्ति गहन चिकित्सा इकाइयों में अपने जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।
इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने वाले लोगों के लिए विशेष अभियान शुरू किया।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अब तक हमने 2211 अपराधिक मामले बुक किए हैं, जिसमें जुर्माने के रूप में 2,61,700 का संग्रह हुआ है। पुलिस का अभियान जारी है और हमें उम्मीद है कि कुछ अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे और जुर्माना संग्रह 5 लाख रुपये तक होने की उम्मीद है।”
खबर है कि दर्जन भर नाबालिगों और युवाओं को शहर की व्यस्त सड़कों पर यातायात बाधित करने के चलते गिरफ्तार किया गया।
इस दौरन कुछ हादसे हुए, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इस बारे में और पुलिस की निष्क्रियता के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने इसकी वजह कर्मियों की कमी बताई।
इस बीच, शनिवार को दिन में युवा होली खेल रहे थे। इससे पहले शुक्रवार की रात लगभग सभी इलाकों में लोकनृत्य हुआ, जो आधी रात तक जारी रहा।
dharmpath.com dharmpath