उप्र : कर्ज से दबे किसान की सदमे से मौत

ऐसा ही एक मामला थाना बार के ग्राम डुलावन में प्रकाश में आया है। जहां बैंक के कर्ज में डूबे किसान की खेत पर रखवाली करते समय मौत हो गई। तीन बेटी व दो बेटों का पिता 38 वर्षीय हरप्रसाद पुत्र टुडू कुशवाहा शुक्रवार रात घर से खाना खाकर खेत पर रखवाली करने की बात कहकर निकल गया था।

सुबह करीबन पांच बजे जब परिजन खेत पर पहुंचे तो उन्होंने हरप्रसाद को मृतावस्था में पाया। परिजनों व ग्रामीणों का कहना है कि हरप्रसाद ने खेतों में फसल बुवाई के लिए बैंकों से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493