मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्म ‘मसान’ के बारे में मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर ने कहा कि वह नीरज घेवण निर्देशित इस फिल्म से अभिभूत हैं।
‘द नेमसेक’, ‘मिसीसिप्पी मसाला’ और ‘मानसून वेडिंग’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं नायर ने घेवाण, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा, विक्की कौशल और श्वेता त्रिपाठी को बधाई दी।
नायर ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, “देर आए दुरुस्त आए..’मसान’ ने कर दिया नाक आउट..नीरज घेवण, ऋचा चड्ढा, विक्की कौशल, श्वेता त्रिपाठी और पूरी टीम को मुबारकबाद।”
‘मसान’ ने प्रतिष्ठित 68वें कांस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दो पुरस्कार हासिल किए।
इस फिल्म ने पिछले साल प्रोमिजिंग फ्यूचर प्राइज और द इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार जीता।
फिल्म ‘मसान’ में संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, निखिल साहनी और सत्यकाम की भी खास भूमिकाएं हैं।
dharmpath.com dharmpath