छग : वैन-ट्रक की टक्कर में जैन साध्वी की मौत

इस दुर्घटना में व्हील चेयर पर चल रही तीन साध्वियों में से एक साध्वी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि व्हील चेयर को चलाने वाली तीनों सेविकाएं व सुरक्षा वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर ले जाया गया।

रविवार सुबह करीब 4 बजे टोली के 12 लोग यात्रा के लिए सरायपाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब पौने पांच बजे पीछे से एक ट्रक ने टोली के सुरक्षा वाहन को पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी।

यात्रा में साधुओं के सेवादार विनोद ने बताया कि वह समवेत शिखर की यात्रा के लिए 5 जनवरी को मुंबई से निकले थे।

साध्वी के निधन से जैन समाज में शोक की लहर है। जैन समाज के लोगों ने अपना व्यवसाय बंद रखा।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मृत साध्वी के परिजनों को दे दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493