सिंगापुर का प्रतिष्ठित फैशन शो शुरू

यह देश के लोकप्रिय कमर्शियल स्ट्रीट ऑर्चर्ड रोड पर 130 से अधिक मॉडलों के साथ शुरू हुआ। यह ओपन एयर फैशन शो फैशन स्टेप्स आउट 2016 का अंग है। छह सप्ताह तक चलने वाले इस वार्षिक आयोजन में दुनियाभर के नवीनतम फैशन परिधानों को पेश किया जाता है।

साल 2010 में शुरुआत से ही यह लाखों पर्यटकों और फैशन के दीवानों को आकर्षित करता रहा है। इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी।

ऑर्चर्ड रोड बिजनेस एसोसिएशन (ओआरबीए) के अध्यक्ष मार्क शॉ ने कहा, “इस फैशन महोत्सव में ऑर्चर्ड रोड की संस्कृति झलकती है।”

यह फैशन शो सैमसंग के गैलेक्सी एस7 उत्पादों की पेशकश के साथ शुरू हुआ। ताइवान के गायक जे चू और सिगापुर के गायक जेजे लिन ने भी शो में हिस्सा लिया। यह शो आठ मई तक चलेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493