सरकार गिराने पर तुली थी भाजपा : रावत

देहरादून, 27 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को इसकी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य सरकार को गिराने पर तुली थी।

रावत ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह शनिवार को ही स्पष्ट हो गया था। वे उत्तराखंड सरकार तथा राज्य के राज्यपाल को धमका रहे थे।”

वह राज्य सरकार को बर्खास्त करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णय को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि फरवरी 2014 में उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उत्तराखंड में उनकी सरकार गिराना चाहती थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493