खेतुई निवासी बटेश्वर का बेटा मायाप्रकाश उर्फ भन्नू (26) खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था, रोज की तरह शनिवार को भी वह खाना खाकर सो गया, लेकिन कुछ समय बाद वह घर से गायब हो गया। परिजनों को उसके गायब होने का पता चला तो उन्होंने उसकी खोजबीन की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सुबह गांव की एक महिला ने सड़क किनारे गेंदीलाल के खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे भन्नू का शव लटकता देखा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बताया जा रहा है कि भन्नू शनिवार को ही ससुराल से वापस आया था, उसकी पत्नी मायके में ही है। इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
dharmpath.com dharmpath