मेघालय में धूमधाम से मनाया गया ईस्टर

शिलांग, 27 मार्च (आईएएनएस)। मेघालय के ईसाइयों ने रविवार को मोमबत्ती की रोशनी में जुलूस निकालकर, नवजात शिशुओं के बपतिस्मा (ईसाई नामकरण संस्कार) और ईस्टर के रंगीन अंडों आदि के साथ धूमधाम से ईस्टर का पर्व मनाया।

ईसाई बहुल राज्य में प्रधान गिरजाघर और अन्य गिरजाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

शिलांग के प्रधान पादरी रेव. डोमिनिक जाला ने ‘कैथ्रेडल ऑफ मैरी हैल्प ऑफ क्रिश्चियन्स’ के ग्रोटो चैपल में ईस्टर पर्व की अध्यक्षता की।

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों को इस अवसर पर बधाई दी।

राज्यपाल वी. शनमुगनाथम ने कहा कि ईस्टर आशा का पर्व है और यह मानवता की रक्षा के लिए ईश्वर के त्याग के स्मरण का विशेष दिन है।

शनमुगनाथम ने कहा, “ईस्टर खुशियां, ईश्वर की असीम कृपा, प्रेम और सम्पन्नता लाता है। मैं आशा करता हूं कि ईश्वर की कृपा हमारे दिलों को शांति और खुशियों से भर दे और हमें बेहतर इंसान बनाए।”

मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने लोगों को बधाई देते हुए कहा, “यह ईस्टर सभी के लिए असीम कृपा लाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493