होली मिलन के बहाने पार्टी नेताओं को जुटाएगी कांग्रेस

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन खुर्शीद अहमद सैय्यद उपस्थित रहेंगे।

उप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने बताया कि होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें रईस अंसारी, सर्वेश अस्थाना, मुकुल महान, वाहिद अली वाहिद, राजेंद्र पंडित तथा डॉ. सुमन दुबे व वैष्णवी सिकरवार मुख्य रूप से समारोह में कविता पाठ करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस मौके पर सांसद प्रमोद तिवारी, सांसद एवं अनजाति आयोग के चेयरमैन पी.एल. पुनिया, सांसद डॉ. संजय सिंह, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री डॉ. अम्मार रिजवी, पूर्व विधायक फजले मसूद सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493