उप्र में बदली का असर, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में सोमवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी उप्र के कई जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से ही बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा सोमवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, कानपुर का 18 डिग्री, गोरखपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21.2 डिग्री और इलाहाबाद का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493