बिहार में सुपारी किलर गोबिन्दा गिरफ्तार

मुंगेर, 28 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में मुंगेर जिले के बरियापुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ‘कान्ट्रैक्ट किलर’ (सुपारी किलर) गोबिन्दा साह उर्फ सोनू साह को एक स्टेनगन और 16 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम लोहची बहादुरपुर गांव निवासी सोनू को उसी के गांव से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुंगेर पुलिस को हत्याकांड सहित आठ आपराधिक मामलों में इसकी तलाश थी।

भारती ने बताया कि सोनू ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि वह हत्या का ठेका लेकर बड़े-बड़े प्रोपर्टी डीलर और राजनेताओं की हत्या करता है। सोनू ने स्वीकार किया है कि वह उत्तर प्रदेश के बाहुबली एवं राजनेता मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के लिए काम करता है। दो महीने पहले उसने मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद के शूटरों को मुंगेर से हथियार आपूर्ति की थी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी आगरा, गाजियाबाद ओर हरियाणा जेल में भी रह चुका है और इसी दौरान उसकी पहचान अन्य अपराधियों से हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493