लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल मैच में अपने तीन महत्वपूर्ण खिलाड़ियों जैस्पर सिलेसेन, वेस्ले स्नाइडर और डेवी क्लासेन के बिना ही इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा।
डच फुटबाल संघ (केएनवीबी) ने इसकी घोषणा की। यह तीनों खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार टीम सोमवार रात लंदन के लिए रवाना होगी।
स्नाइडर को शुक्रवार को फ्रांस के खिलाफ एम्सटर्डम में हुए मुकाबले के दौरान हैम्स्ट्रिंग की शिकायत हुई, जबकि गोलकीपर जैस्पर को रविवार को एक अभ्यास सत्र के दौरान नाक में चोट लगी।
एजेक्स के मिडफील्डर क्लासेन घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं।
इन तीनों की जगह डच फुटबाल टीम के मुख्य कोच डेनी ब्लाइंड ने टॉटेनहम हॉटस्पर के गोलकीपर मिशेल वार्म और पीएसवी के मिडफील्डर मार्को वान गिनकेल को टीम में शामिल किया है।
dharmpath.com dharmpath