कोलंबो, 28 मार्च (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आतंकवाद के खात्मे के लिए दक्षिण एशियाई देशों से सोमवार को एकजुट होने का आह्वान किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सिरिसेना ने ट्वीट कर पाकिस्तान के लाहौर शहर में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने अपने शोक संदेश में हमले में मारे गए 72 लोगों और 250 घायलों के प्रियजनों को सांत्वना दी।
लाहौर स्थित गुलशन-ए-इकबाल पार्क के गेट संख्या-1 पर उस समय आत्मघाती विस्फोट हुआ, जब ईसाई परिवारों के सदस्य ईस्टर मना रहे थे।
हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान तालिबान का एक गुट जमात-उल-अहरार ने ली है। संगठन ने कहा कि उसने जानबूझकर ईस्टर मना रहे ईसाई समुदाय के लोगों को निशाना बनाया।
dharmpath.com dharmpath