उप्र : अखिलेश ने किया किसान मेले का उद्घाटन

लखनऊ, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई में सोमवार से शुरू हो रहे एग्री हॉर्टीटेक अंतर्राष्ट्रीय किसान मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में 20 जिलों के किसान भाग ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था किसानों पर निर्भर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान की मेहनत से अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। विकास के काम में राज्य ने केंद्र सरकार को पीछे छोड़ा है।

अखिलेश ने कहा, “समाजवादी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है। हम लगातार किसानों और लोगों के लिए काम कर रहे हैं, किसानों के बीच जाकर फसलों के बारे में नई जानकारी दे रहे हैं। इसलिए लखनऊ की तरह सैफई में भी कार्यक्रम हो रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का गन्ना भुगतान समय पर कर रही। बुंदेलखंड में सरकार किसानों की मदद करेगी। सपा सरकार ने प्रदेश में परिवर्तन किया। हर क्षेत्र में सपा सरकार ने काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “देश का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे बना रहे हैं। एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिये मंडी भी बनवा रहें हैं। मंडियों से किसानों को सीधा फायदा होगा। 36 महीने में बनने वाली सड़क 22 माह में बना रहे। एक्सप्रेस-वे का जल्द से जल्द उद्घाटन करेंगे।”

मेले में पहले दिन इटावा, औरैया, फरु खाबाद, मैनपुरी, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, अलीगढ़ व जालौन के किसानों को आमंत्रित किया गया।

29 मार्च को हाथरस, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, हरदोई व फतेहपुर के किसानों को आमंत्रित किया गया है। मेले में करीब 100 से अधिक कंपनियों के स्टॉल लगाए गए हैं।

मेले में इजराइल, फ्रांस और नीदरलैंड्स की भी कंपनियों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह मेला पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

मेले में किसानों के लिए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक के किसानों के उपकरण व अन्य सामान डिस्प्ले किए जाएंगे। किसानों को बागवानी, मत्स्य पालन, दुग्ध पालन, पशु पालन इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

प्रदेश के किसानों को कृषि के प्रति जागरूक करने के लिए देश की कई बीज कंपनियां, कृषि उपकरण की कंपनियां मेले में अपने स्टॉल लगाकर किसानों को परिचित कराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493