बिहार में मौसम सुहावना

पटना, 29 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना रहा। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बदली छाए रहने के आसार जताए हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं, पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, भागलपुर में 20 डिग्री तथा गया में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना में एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री, पूर्णिया में 33.3 डिग्री तथा गया में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493