उज्जैन, 29 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद्र गहलोत के बेटे नरेंद्र गहलोत का मंगलवार सुबह नागदा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 48 वर्ष के थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने आईएएनएस को बताया कि मंगलवार सुबह नरेंद्र गहलोत की तबियत अचानक बिगड़ी और उन्हें नागदा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
बताया गया है कि नरेंद्र ग्रेसिम उद्योग में कार्यरत थे। नरेंद्र के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है, वहीं बड़ी संख्या में भाजपा सहित अन्य दलों से जुड़े नेता नागदा पहुंच रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath