छत्तीसगढ़ पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप

रायपुर, 29 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य ननकीराम कंवर ने कहा है कि प्रदेश में पुलिस की गुंडागर्दी, मारपीट अराजकता बढ़ गई है। यातायात जांच के बहाने रायपुर में एक युवक की बर्बर पिटाई का वीडियो वायरल होने के मामले में उन्होंने कहा कि कई मामले ऐसे हैं, जो सामने आते ही नहीं। पूरे प्रदेश में पुलिस व प्रशासन की गुंडागर्दी चल रही है।

ननकीराम ने कहा कि किसी एक मामले की बात नहीं है, वैसे भी पुलिस का व्यवहार आम जनता से कैसा है, किसी से छुपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि हेलमेट की अनिवार्यता जरूरी है, लेकिन पुलिस का इसे लागू कराने का तरीका उचित नहीं है। यह पूछे जाने पर कि आप जब गृहमंत्री थे, तब पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति कैसा था, उन्होंने कहा, “आप खुद बताइए। मैं था तो ऐसी किसी घटना पर खुद मौके पर जाकर देखता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493