शहीदों के अवशेष लेने दक्षिण कोरिया पहुंचा चीनी विमान

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एयर फोर्स के प्रवक्ता शेन जिंके ने कहा कि विमान 31 मार्च को शेनयांग के ताओशियान अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेगा और चीनी वायु सीमा में घुसने पर दो चीनी लड़ाकू विमान इस विमान का मार्गरक्षण करेंगे।

प्रवक्ता ने हालांकि यह नहीं बताया कि इस बार कितने सैनिकों के अवशेष वापस लाए जाएंगे।

चाइनीज पीपुल्स वॉलंटियर्स (सीपीवी) ने कोरिया युद्ध में उत्तर कोरिया की सेना के साथ दक्षिण कोरियाई सेना तथा अमेरिकी नेतृत्व वाले संयुक्त राष्ट्र के सुरक्षा बलों के खिलाफ 1950-53 के बीच युद्ध लड़ा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493