छत्तीसगढ़ : नक्सली विस्फोट में 6 जवान शहीद

जगदलपुर, 30 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए बारूदी सुरंग विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के छह जवान शहीद हो गए। कुछ जवानों के घायल होने की खबर है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जिस वाहन से जवान यात्रा कर रहे थे, उसके परखच्चे उड़ गए। नक्सली शहीद जवानों के हथियार लूटकर ले गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआरपीएफ की 230वीं बटालियन के जवान कुंआकोंडा थाने से मोकपाल की ओर बख्तरबंदबंद वाहन में सवार होकर गश्त के लिए रवाना हुए थे। ग्राम मैलावाड़ा के निकट जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया।

सूत्रों ने कहा कि धमाका इतना जबदरस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट के बाद जंगल में पेड़ की आड़ में छिपे नक्सलियों ने जवानों पर निशाना साधते हुए गोलीबारी भी की। नक्सली हमले में सीआरपीएफ के छह जवान शहीद हो गए हैं।

दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप विस्फोट की सूचना मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। कश्यप ने बताया कि कुछ जवानों के शहीद होने की खबर मिली है, जिसकी घटनास्थल पर पहुंच तस्दीक कर पाएंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493