आस्ट्रेलिया सुपर, फ्यूचर कोष से भारत में निवेश करे : जेटली

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को चार दिवसीय आस्ट्रेलिया यात्रा के दूसरे दिन कहा कि आस्ट्रेलियाई अपने फ्यूचर कोष और सुपर कोष का उपयोग भारत में निवेश करने में करे।

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार जेटली ने सिडनी में आस्ट्रेलिया के वित्त मंत्री स्कॉट मॉरिशन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कही।

वित्त मंत्री ने आस्ट्रेलिया के उद्योगपतियों को बेहतर लाभ के लिए भारत में निवेश करने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत आस्ट्रेलिया के जीएसटी संबंधी अनुभव से लाभ उठाना चाहता है। भारत भी जीएसटी के लिए तैयार है और यहां भी जीएसटी जल्दी ही वास्तविकता में बदल जाएगा।

मॉरिशन ने कहा कि आस्ट्रेलिया, भारत में और निवेश बढ़ाने में रुचि रखता है। हाल ही में विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय और सामरिक सहयोग में हुए विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने जोर दिया कि आर्थिक विकास की स्थायी नीति को बढ़ावा देना और नौजवानों के लिए रोजगार सृजन करना दोनों देशों के समान हित हैं।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के आर्थिक हालात के साथ वैश्विक हालात पर भी चर्चा की। बढ़ते द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों नेताओं ने आर्थिक गतिविधियों और सहयोग को बढ़ावा देने को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में भारत की ओर से वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के अधिकारियों तथा ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑस्ट्रेलिया वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493