बैंकों में हड़ताल 25 मई को

चेन्नई, 30 मार्च (आईएएनएस)। ऑल इंडिया बैंक इम्पलाई एसोसिएशन (एआईबीईए) ने विभिन्न मांगों को लेकर 25 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। एक यूनियन नेता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

एआीबीईए के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने आईएएनएस को बताया कि उनकी मांगों में बैंकिंग को आधारभूत अधिकार बनाना, सरकारी बैंकों का निजीकरण बंद करना, बैंकों में पर्याप्त पूंजी डालना, जानबूझकर कर्ज नहीं चुकानेवालों पर आपराधिक मामला चलाना और फंसे कर्जो के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करना शामिल है।

वेंकटचलम ने कहा कि बैंकों के फंसे कर्ज खतरनाक स्तर तक पहुंच चुके हैं और यह 31 जनवरी, 2015 तक 3,61,000 करोड़ रुपये था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493