नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। कोलकाता में एक निर्माणाधीनफ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर जाने के कारण हुए हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों के प्रति संवेदना जताते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा है कि यह दुर्घटना साफ तौर पर राज्य में भ्रष्टाचार का सबूत है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक ट्वीट के जरिए कहा, “कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने के बारे में जानकर दुख हुआ। राज्य इकाई को बचाव अभियान में सहयोग देने का निर्देश दे दिया है।”
भाजपा महाससिव और पश्चिम बंगाल में पार्टी मामलों के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने दुर्घटना को लेकर तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी पर निशाना साधा।
विजयवर्गीय ने इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए।
उन्होंने कहा, “यह ममता सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण और सबूत है। राज्य की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।”
कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके में कई वाहनों पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।
dharmpath.com dharmpath