रश्मि शुक्ला पुणे की दूसरी महिला पुलिस प्रमुख

पुणे, 31 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य खुफिया विभाग आयुक्त रश्मि शुक्ला को गुरुवार को पुणे की नई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच की अधिकारी रश्मि शुक्ला, पुलिस आयुक्त के. के. पाठक की जगह यह पद संभालेंगी। वह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए।

रश्मि पुणे में यह पद संभालने वाली दूसरी महिला पुलिस अधिकारी हैं।

उनसे पहले आईपीएस मीरा चड्ढा-बोरवंकर ने महाराष्ट्र में पहली महिला पुलिस आयुक्त (2010-2012) के पद पर आसीन होकर इतिहास रचा था। वह 2010 से 2012 तक पुणे की पुलिस आयुक्त रही थीं। वह मुंबई अपराध शाखा आयुक्त का पदभार संभालने वाली पहली महिला पुलिस अधिकारी भी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493