कोलकाता हादसा : राहत-बचाव में हर संभव सहायता : रिजिजू

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कहा कि कोलकाता में फ्लाईओवर हादसा स्थल पर राहत और बचाव अभियानों में पश्चिम बंगाल सरकार को हर संभव सहायता दी जा रही है।

रिजिजू ने कहा, “राहत और बचाव अभियानों के लिए केंद्रीय बल वहां पहले से ही मौजूद हैं। यह एक संयुक्त प्रयास है और आगे भी जिस प्रकार की भी मदद की जरूरत होगी, वह मुहैया कराई जाएगी।”

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में बचे लोगों को राहत पहुंचाना प्राथमिकता है।

रिजिजू ने कहा, “राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें घटनास्थल पर पहले से ही मौजूद हैं। जरूरत पड़ी तो और टीमें भेजी जाएंगी। दुखद है कि काफी बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। हमें घायलों की देखभाल करनी है।”

रिजिजू ने कहा है कि आर्थिक सहायता सहित हर प्रकार की जरूरी सहायता तत्काल प्रदान की जाएगी।

कोलकाता के भीड़भाड़ वाले इलाके में कई वाहनों पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिर जाने के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है और 100 से अधिक घायल हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मरने वालों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493