चेन्नई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। परमाणु रिएक्टर विशेषज्ञ कल्लोल रॉय को भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनि) का नया अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
यह कंपनी चेन्नई के पास कलपक्कम में 500 मेगावॉट का संयंत्र निर्मित कर रही है।
रॉय ने गुरुवार को पी. चेल्लापंडी की सेवानिवृत्ति के बाद अपना पदभार संभाला। भाविनि ने एक बयान में कहा कि रॉय को रिएक्टरों के रखरखाव के प्रबंधन में दक्षता प्राप्त है। इस पद के अलावा रॉय मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के रिसर्च रिएक्टर मेंटनेस डिविजन के प्रमुख के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath