भारत की हार पर ग्वालियर में छात्रा ने की खुदकुशी

ग्वालियर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा ने गुरुवार की देर रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की वजह टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को मिली हार मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पटेल नगर निवासी और माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एमआईटीएस) के एमटेक की छात्रा सुरभि कमठान गुरुवार की रात टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सेमी फाइनल का मैच देखती रही, वह भारत की जीत को लेकर आशान्वित थी और भारत की जीत पर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने का भी उसने एलान किया, मगर भारत मैच हार गया। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी।

सुरभि के पिता योगेश कमठान आबकारी विभाग में अधिकारी है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उनकी बेटी ने भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुआ पूरा मैच देखा और उसके बाद उसने कमरे में जाकर जान दे दी। वह पूरी तरह सामान्य थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह वे नहीं जानते।

विश्वविद्यालय थाने के उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) दशरथ सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि छात्रा की आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493