हमारा परमाणु कार्यक्रम चिंता की बात नहीं : पाकिस्तान (लीड-1)

वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर पैदा हुई चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि देश में कभी भी कोई परमाणु दुर्घटना नहीं घटी है और न ही सुरक्षा चूक हुई है।

वाशिंगटन, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा को लेकर पैदा हुई चिंताओं को दूर करते हुए कहा कि देश में कभी भी कोई परमाणु दुर्घटना नहीं घटी है और न ही सुरक्षा चूक हुई है।

डॉन ऑनलाइन द्वारा शुक्रवार को जारी रपट के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने कहा कि इस्लामाबाद के परमाणु ठिकानों की असुरक्षा की बात निराधार है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि पूरी दुनिया ने इसे सुरक्षित माना है।”

एजाज ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने पूरी दुनिया में 2,734 परमाणु घटनाएं दर्ज की हैं, जिनमें पांच घटनाएं भारत में दर्ज की गईं, लेकिन पाकिस्तान में ऐसी कोई भी दुर्घटना नहीं हुई है। जबकि हमारा कार्यक्रम 40 वर्ष पुराना है।

एजाज ने पाकिस्तान की कम-दूरी की मिसाइलों और छोटे परमाणु हथियारों को युद्ध या सामरिक हथियार मानने वाली बात को भी खारिज कर दिया है।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान की कम और लंबी दूरी की मिसाइलों का मकसद केवल आक्रामकता को रोकना है। हम युद्ध रोकना चाहते हैं। हम पाकिस्तान के सीमांत इलाकों को सुरक्षित रखना चाहते हैं, जहां भारतीयों ने अपनी सैन्य चौकियां बना रखी है।”

एजाज ने कहा, “पाकिस्तान ने सभी संवेदनशील इलाकों में रेडिएशन मॉनिटरों की स्थापना कर दी है। साथ ही हमारी योजना देश के सभी 72 प्रवेश और निकास बिंदुओं पर अधिक मॉनिटर स्थापित करने की है।”

उन्होंने कहा, “भारत के पास एक महत्वाकांक्षी परमाणु कार्यक्रम और एक पारंपरिक हथियार कार्यक्रम है। हमारा कार्यक्रम बेहद साफ और साधारण है, क्योंकि हमें लगता है कि हमारे पास खुद का बचाव करने का अधिकार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493