सेना प्रमुख ने किया सियाचिन का दौरा

जम्मू, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने गुरुवार को सियाचीन ग्लेशियर का दौरा कर उस क्षेत्र में तैनात अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की और स्थिति का जायजा लिया।

एक रक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी। अपने दौरे के दौरान जनरल सिंह ने उन स्थानों का दौरा किया जहां हमारे सैनिकों को सियाचिन में हाल में हुए हिमस्खलन में अपनी जान गंवानी पड़ी।

सेना की उत्तरी कमान के प्रवक्ता कर्नल एस. डी. गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया, “सेना प्रमुख ने जवानों से मुलाकात कर कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने हिमस्खलन के खतरों से सावधान रहने की सलाह दी।”

उन्होंने बताया कि सेना प्रमुख वहां के पोर्टरों से अलग से मिले जो सियाचीन की कठिन परिस्थतियों में बिना थके काम करते हुए उस पोस्ट को संभाल रहे हैं।

सेना प्रमुख के साथ इस दौरे में उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. हूडा और कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. पात्याल भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493