दिल्ली में मौसम की सबसे गर्म सुबह

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को अब तक की सबसे गर्म सुबह रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में पारा चढ़ने का अनुमान जताया है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज का न्यूनतम तापमान इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। तापमान आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है।”

अधिकारी ने कहा कि दोपहर में आसमान में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार हैं। शाम में कुछ जगहों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 58 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493