आर्मीनिया के रक्षा मंत्री की ओर से शनिवार को जारी बयान के मुताबकि, अजरबैजान ने भारी हथियारों, टैंकों और तोपों से सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले किए।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आर्मीनिया के हमले की जवाबी कार्रवाई में अजरबैजान की सेनाओं को खदेड़ दिया गया, जिससे भारी क्षति भी पहुंची है।
बयान के मुताबिक, इस संघर्ष के दौरान अजरबैजान के एक एमआई-24 हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया। अजरबैजान सशस्त्रबलों द्वारा किए गए मिसाइल हमले में 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और दो अन्य बच्चे घायल हो गए।
शनिवार को अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने आर्मीनिया के सशस्त्रबलों द्वारा उसके हेलीकॉप्टर को मार गिराने वाली रिपोर्टों को खारिज कर दिया। दोनों देश सीमाओं पर बढ़े तनाव के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath