उप्र : प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत

अंबेडकरनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र के अमदही गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इसमें प्रेमी युवक की मौके पर ही मौत हो गई और प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के बहेरा थाना अहिरौला में विनय के बेटे फिरतू (25) का गांव की ही एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों साथ जीने मरने की कसम खा चुके थे, लेकिन उनके परिजनों को शायद यह मंजूर नहीं था, जिसके चलते दोनों ने साथ ही जान देने का निर्णय कर लिया।

प्रेमी युगल थोड़ी दूर स्थित अमदही गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे पहुंचे और जहर खा लिया। विनय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की गंभीर हालत में वहीं पड़ी रही।

सुबह लगभग नौ बजे लोगो ने जब दोनों को देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनकी पहचान की गई। पुलिस ने प्रेमी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493