विमान से उतार कर अस्पताल में भर्ती महिला की मौत

पणजी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक विमान में एक महिला यात्री की तबीयत खराब होने के बाद विमान को रविवार सुबह गोवा में डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हवाईअड्डा निदेशक के.एस. राव ने आईएएनएस से कहा कि विमान सुबह करीब 4.30 बजे हवाईअड्डे पर उतरा था।

राव ने कहा, “पायलट ने बताया कि महिला के सीने में अचानक दर्द शुरू हो गया है। इसके बाद विमान को यहां उतारा गया था।”

गोवा पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोयंबटूर निवासी यात्री लीना अब्राहम को सलगावकर मेडिकल रिसर्च सेंटर के दुर्घटना विभाग में भर्ती कराने के तुरंत बाद हृदयाघात के कारण उसकी मौत हो गई। उन्हें एक एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493