आईआईएम-बेंगलोर व आईआईटी-मद्रास शीर्ष संस्थान : मंत्रालय

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मानव संसाधन मंत्रालय ने सोमवार को आईआईएम-बेंगलोर को प्रबंधन के लिए और आईआईटी मुंबई को इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष स्थान पर घोषित किया।

भारतीय प्रबंधन संस्थान-बेंगलोर के बाद आईआईएम-अहमदाबाद और आईआईएम-कलकत्ता को क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रखा गया है।

वहीं, इंजीनियरिंग संस्थानों में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे और आईआईटी कानपुर को दूसरे स्थान पर और आईआईटी-बम्बई और आईआईटी-खड़कपुर को तीसरे स्थान पर रखा गया है।

मंत्रालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) कार्यक्रम ‘इंडिया रैंकिंग 2015’ के तहत इस रैंकिंग की घोषणा की है।

मानव संसाधन मंत्रालय ने 29 सितंबर 2015 से एनआईआरएफ की शुरुआत की थी, जिसके तहत हर साल इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विश्वविद्यालय और फार्मेसी श्रेणियों में भारत के शीर्ष संस्थानों की रैंकिंग की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493