लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के उप पुलिस अधीक्षक तंजील अहमद की बिजनौर में की गई हत्या को दुखद बताते हुए उनके आश्रितों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने तंजील अहमद के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि शोक की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। तंजील अहमद के परिवार को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने पुलिस महानिदेशक को यह निर्देश भी दिए हैं कि इस घटना की जांच कर रही एजेंसियों को पूरा सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि इस वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाई जा सके।
dharmpath.com dharmpath