अब तक 1.17 लाख करोड़ रुपये आयकर रिफंड

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने 2015-16 के लिए 1,17,000 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं, जो बैंकों द्वारा खाते का मिलान करने के क्रम में और बढ़ सकता है।

वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “आयकर विभाग ने 1,17,000 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया है। बैंकों द्वारा खातों का मिलान करने के क्रम में यह राशि और बढ़ सकती है। बेंगलुरू स्थित सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) स्वत:स्फूर्त तरीके से 37,870 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए। इनमें से 67 फीसदी 30 दिनों के अंदर जारी किए गए।”

मंत्रालय ने कहा है कि वित्तवर्ष 2015-16 में 4.34 करोड़ आयकर रिटर्न ऑनलाइन माध्यम से दाखिल किए गए, जो पिछले साल के मुकाबले 26.83 फीसदी अधिक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493