‘हैलो चीन’ और ‘नमस्ते चाइना’ का विमोचन

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी पर्यटन वर्ष के उपलक्ष्य पर ‘हैलो चीन’ किताब और ‘नमस्ते चाइना’ डीवीडी का विमोचन यहां सोमवार को चाइना रेडियो इंटरनेशनल के महानिदेशक वांग कंगन्येन, चीनी दूतावास के मिनिस्टर ल्यू चिनसुंग आदि ने किया।

राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित ‘हैलो चीन’ किताब अनिल आजाद पांडेय ने लिखी है। चाइना रेडियो से जुड़े अनिल पिछले सात साल से बीजिंग में हैं।

डीवीडी को चीन सरकार के सांस्कृतिक विभाग ने तैयार किया है। यह किताब और डीवीडी दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने में अहम साबित होंगी। कार्यक्रम में चाइना रेडियो इंटरनेशनल के महानिदेशक वांग कंगन्येन ने भारत-चीन के इतिहास पर चर्चा की। कहा कि डीवीडी चीन की संस्कृति के बारे में जानकारी देगी। जबकि किताब भारतीय पाठकों को चीन के विकास और लोगों से रूबरू कराएगी।

चीनी दूतावास के मिनिस्टर ल्यू चिनसुंग ने कहा कि दोनों देशों की सभ्यता और इतिहास पुराना है। किताब और डीवीडी से दोनों देशों के बीच और आवाजाही बढ़ेगी।

किताब के लेखक अनिल ने बताया कि इस किताब में उन्होंने अपने अनुभवों व चीन के विकास की कहानी का उल्लेख किया है। किताब में चीन भारत संबंधों का जिक्र भी किया गया है।

दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाने में रवींद्रनाथ टैगोर, डॉ. द्वारकानाथ कोटनिस व चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेनसांग के योगदान का भी वर्णन है। इसके अलावा किताब चीन की सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनैतिक हालातों के बारे में भी बताती है। यह किताब चीन के बारे में करीब से जानने का जरिया बनेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493