धर्मशाला, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। तिब्बत के निर्वासित प्रधानमंत्री लोबसांग सांगे ने महबूबा मुफ्ती को जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने पर मंगलवार को बधाई दी है।
सांगे ने एक बयान में कहा, “जम्मू एवं कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने की जिम्मेदारी की शुरुआत पर मैं आपको बधाई देता हूं और आपके सभी प्रयासों में सफलता के लिए शुभकामना देता हूं। नई सरकार आपके नेतृत्व में जनता की अपेक्षाओं और शांति के लिए काम करे।”
सांगे ने उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह और नई सरकार के मंत्रियों को भी बधाई दी।
पिपुल्स डेमोकेट्रिक पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी।
तिब्बती निर्वासित प्रशासन यहां हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
dharmpath.com dharmpath