अजमेर के निकट विदेशी पर्यटकों पर हमला

जयपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अजमेर के निकट एक पर्यटन स्थल पर सोमवार को छह बदमाशों ने एक महिला सहित दो विदेशियों पर हमला कर दिया।

राजस्थान पुलिस के मुताबिक, दो युगलों- ब्रिटेन व अमेरिका के एक-एक पुरुष व स्पेन तथा जर्मनी की एक-एक महिला-ने अजमेर के निकट पर्यटन स्थल अजयपाल जाने के लिए पुष्कर में दो मोटरसाइकिल किराये पर लीं।

पुलिस ने कहा, “पर्यटन स्थल पर पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने चार में से दो पर्यटकों पर हमला कर दिया। उनमें से एक महिला के कपड़े फाड़ डाले गए और उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की गई। एक पुरुष पर्यटक के सिर पर वार किया गया।”

इन पर्यटकों ने बाद में पुष्कर में अपने एक मित्र को बुलाया, जो उन्हें अजमेर के अस्पताल ले गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “देर रात घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई। हम मामले की जांच कर रहे हैं। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ चल रही है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493