कश्मीर : सेना के गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी

श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आईएएनएस से कहा, “कुपवाड़ा जिले के जिंदयाल (दर्दपोरा) गांव में आतंकवादियों ने आज (मंगलवार) सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की।”

उन्होंने कहा, “गोलीबारी की घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। “

अधिकारी ने कहा, “अब तक आतंकवादियों से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया है।”

सुरक्षा बलों की भाषा में ‘कॉन्टैक्ट’ का मतलब आतंकवादियों का सुराग मिलना और उनके साथ संभावित मुठभेड़ होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493