इस्लामाबाद, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जांजुआ ने मंगलवार को कहा कि भारत के बढ़ते परमाणु हथियार पाकिस्तान के लिए खतरा हैं।
पाकिस्तानी टीवी चैनल एआरवाई की रपट के अनुसार, जांजुआ ने कहा कि मुसीबत और दुख झेलने के बावजूद पाकिस्तान शांति का झंडाबड़दार रहा है। उन्होंने कहा, “आज दुनिया में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।”
वाशिंगटन में परमाणु शिखर सम्मेलन की समाप्ति के एक दिन बाद यह बयान जांजुआ ने दिया। परमाणु सम्मेलन का आयोजन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने किया था।
dharmpath.com dharmpath