तीन अप्रैल को एक डेढ़ साल की बच्ची खुशी खुले पड़े 25 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरी थी, जिसके बाद जिला व पुलिस प्रशासन, नगर निगम केडीए व चिकित्सा विभाग से कई डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची थी और सेना की मदद से खुशी को निकालने का प्रयास किया जा रहा था। 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुशी को बोरवेल से बाहर निकाला जा सका था, लेकिन कुछ घंटों के बाद अस्पताल में खुशी में दम तोड़ दिया था।
खुशी की मौत के बाद उसका पिता सोनू नवाबगंज थाने पर जा तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखवाना चाह रहा था, पर पुलिस उसे जांच की बात कहकर टाल रही थी। जब खुशी का पिता सोनू कानपुर के एसएसपी ऑफिस जा एसएसपी से मिला तो एसएसपी की कड़ी फटकार के बाद नवाबगंज थाने में कानपुर विकास प्राधिकरण के ऊपर धारा 304/ए (लापरवाही के चलते मौत) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना नवाबगंज कोतवाल ने बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ धारा 304/ए के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath