उन्होंने ने कहा, “अब मैं सीबीआई से प्रमाणित ईमानदार हूं।”
मुलायम ने कहा, “गरीबों में जो थोड़ा तरक्की करता है, उसे ऐसी परेशानी होती है। इसलिए सभी लोग अपने कागज और हिसाब-किताब दुरुस्त रखो। सीबीआई नहीं डराएगी।”
सपा मुख्यालय में महर्षि कश्यप निषाद राज गुहा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा का सबके खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वादा झूठा निकला, लेकिन सपा ने जनता से किए वादे पूरे किए हैं।
उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि अपने बीच के आदमी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें खुशी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री को देखना होगा कि केंद्र की सत्ता पर किन लोगों का कब्जा है। वहां किन लोगों की भागीदारी सबसे ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की जाति जो भी हो, उन्हें इस पर गौर करना चाहिए। पिछले लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जाति के लोग भाजपा के बहकावे में आ गए थे।
मुलायम ने कहा कि सपा हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने को तैयार रहती है और जिनके साथ अन्याय होता है उनका पूरा साथ देती है।
उन्होंने कहा, “अतिपिछड़ों को आरक्षण दिलाने के लिए एक बड़ा सम्मेलन दिल्ली में करने की जरूरत है। आप लोग तैयारी कीजिए। हम सब लोग दिल्ली चलकर आवाज बुलंद करेंगे।”
मुलायम ने कहा कि यादव महासभा ने सभी यादवों को एक कर दिया। इसी तरह से निषाद और मल्लाह को एक हो जाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath