उप्र में तापमान बढ़ने के आसार

लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य इलाकों में गर्मी और बढ़ेगी। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब पूरवा की जगह पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में पछुआ हवाएं चलेंगी और लू चलने का दौर शुरू होगा। दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.2 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493