केजरीवाल ने एनआईटी-श्रीनगर में पुलिस कार्रवाई की निंदा की

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को श्रीनगर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी) में विद्यार्थियों पर की गई पुलिस कार्रवाई की यह कहते हुए निंदा की कि सरकार को ‘इस तरह की कार्रवाई तुरंत रोकनी चाहिए।’

आम आदमी पार्टी(आप) के प्रमुख ने ट्वीट में कहा, “कश्मीर में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय है। पीडीपी-भाजपा सरकार को इसे तुरंत रोकना चाहिए।”

केजरीवाल ने कहा, “कश्मीर में भाजपा उन लोगों की पिटाई कर रही है जो भारत माता की जय बोलते हैं जबकि शेष भारत में उनकी पिटाई करती है जो यह नहीं बोलते हैं।”

श्रीनगर की एनआईटी में मंगलवार देर शाम उस समय तनाव उत्पन्न हो गया, जब गैर कश्मीरी छात्रों की पुलिस से झड़प हुई।

एक अधिकारी ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसमें सात विद्यार्थियों को मामूली चोटें आईं।

दरअसल 31 मार्च को टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से भारत के हारने पर एनआईटी परिसर में कश्मीरी छात्रों ने जश्न मनाया था, जिसका गैर कश्मीरी छात्रों ने विरोध किया था। इसके बाद छात्रों में झड़प हुई थी। इसके बाद से ही एनआईटी परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493