देशभर के लोगों का भाजपा में विश्वास : मोदी

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देशभर के लोगों ने पार्टी में विश्वास जताया है।

मोदी ने ट्वीट किया, “कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से अरुणाचल प्रदेश तक देश के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया और देखिए, पार्टी उनके सपनों को पूरा कर रही है।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “देश के प्रति प्रेम और इसे प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियों ने अपना जीवन पार्टी के लिए समर्पित कर दिया.. भाजपा के स्थापना दिवस पर मैं उन करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं, जिन्होंने हमेशा पूरे जोश और समर्पण के साथ पार्टी की सेवा की।”

मोदी ने भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के ‘अनुकरणीय’ प्रदर्शन की भी सराहना की।

उन्होंने ट्वीट किया, “जब भी भाजपा ने सरकार बनाई है, उन्होंने अनुकरणीय ढंग से लोगों की सेवा की। विभिन्न राज्यों में अपनी सरकार के मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन से भाजपा काफी खुश है।”

उन्होंने कहा, “मेरी शुभकामनाएं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हैं। उनकी लोगों की सेवा और समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति के प्रति नि:स्वार्थ यात्रा आज भी जारी है।”

भाजपा की स्थापना छह अप्रैल, 1980 को हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493