सोनू सूद ने जयपुर में जैकी चेन के पुतले का अनावरण किया

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद ने जयपुर में हॉलीवुड अभिनेता जैकी चेन के मोम के पुतले का अनावरण किया।

सोनू ने कहा कि वह अपने मित्र के मोम के पुतले का अनावरण कर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

अभिनेता ने मंगलवार रात ट्वीट किया, “जयपुर में दिग्गज कलाकार जैकी चेन के मोम के पुतले का अनावरण किया। नाहरगढ़ किला। सम्मानित।”

सोनू ने इस ट्वीट के साथ-साथ जैकी के पुतले के साथ खिंची गई फोटो भी साझा की।

जैकी और सोनू वर्तमान में जोधपुर में अपनी आगामी इंडो-चीनी फिल्म ‘कुंग फू योगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

स्टेनली टोंग द्वारा निर्देशित फिल्म में अमायरा दस्तूर भी हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच तीन फिल्मों के अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए थे, जिनमें ‘कुंग फू योगा’ भी शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493